E paperडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कूंड़ा तिराहा में कृषि कानून बिल के विरोध में किया गया विरोध प्रदर्शन

पुलिस की मुस्तैदी से खानापूर्ति तक सिमटा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। फोटो।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा तीनों कृषि कानून बिल के विरोध में कांग्रेस द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा के तिराहा में कृषि कानून बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन की तैयारी कल शुक्रवार 12 बजे को की गई थी, लेकिन समय से पहले कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी ने कार्यक्रम को खानापूर्ति तक सीमित रख दिया, दोपहर बाद लगभग तीन बजे कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि बिल के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जहां दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के आवाह्न पर कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन कूंड़ा गांव में रखा गया था, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून बील किसान विरोधी है। कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

  • कोतवाली पुलिस निर्धारित स्थल पर पहले से रही मौजूद।

कांग्रेस कमेंटी डिंडोरी द्वारा 15 जनवरी को डिंडोरी जनपद के कूंड़ा ग्राम पंचायत में धरना प्रदर्शन के आयोजन को लेकर कोतवाली पुलिस मुस्तैद दिखी।कार्यस्थल पर समय से पहले ही पुलिस कप्तान सीके सिरामे पुलिस फोर्स के साथ कार्यस्थल पर डटी रही, जिससे कम कार्यकर्ता व किसान ही कार्य स्थल पर पहुंच सके‌। बाद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव खेम करण सिंह राजपूत, डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल,कुंज बिहारी पाठक, राधेलाल रघुवंशी, नरेंद्र राजपूत ,दीपक विश्वकर्मा ,राम कुमार दुबे, पितांबर सिंह ,हीरा लाल मरावी सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page