आदिवासियों के बीच परिवार सहित पहुंचे विधायक

त्यौहार के रंग में रंगे आदिवासियों के भजनों का लिया आनंद,बांटे शाल

छतरपुर। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू परिवार सहित किशनगढ़ क्षेत्र के आदिवासी गांव में जाकर आदिवासी महिलाओं को ठण्ड से बचाव के लिए शाल भेंट किए और भजन कीर्तन का आनंद लिया। एक पारिवारिक माहौल बनाकर विधायक ने आदिवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें भरोसा दिया कि उनकी समस्याएं प्रमुखता से हल होंगी। विधायक बबलू शुक्ला के साथ उनकी पत्नि रजनी शुक्ला व पुत्री आस्था मौजूद रहीं।
किशनगढ़ क्षेत्र के ग्राम पाठापुर व पटौरी पहुंचकर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने 5 सैकड़ा महिलाओं को शाल भेंट करते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। विधायक ने आदिवासियों द्वारा प्रस्तुत भजनों का आनंद लिया गया। चूंकि दो दिन पहले मकर संक्रांति का पर्व था इसलिए विधायक ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासियों से मुलाकात कर उनका दुख-सुख जाना। उन्होंने कहा कि हम सब परिवार के सदस्य हैं उन्हें किसी भी तरह की समस्या होती है तो वे तत्काल उन्हें सूचित कर सकते हैं।



