उचित मूल्य की दुकानों को जारी कर दिया गया चना का अतिरिक्त आवंटन
मामला सामने आने के बाद अब परिवहनकर्ता से की जा रही वसूली।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2019-2020 में गरीब लोगों के लिए राशन कार्ड धारी परिवारों को चावल, गेहूं के साथ साथ अतिरिक्त चना का वितरण कुछ महीने तक करवाया था,जहां विभाग द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए 179 क्विंटल चने का अतिरिक्त आवंटन जिले के कुछ उचित मूल्य की दुकानों को जारी कर दिया गया और लाखों रुपए का चूना प्रशासन को लगाया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले के कुछ उचित मूल्य की दुकानों को वर्ष 2019-20 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा भेजी गई चने को कुछ उचित मूल्य की दुकानों में मनमानी पूर्वक अतिरिक्त आवंटन जारी कर दिया गया और प्रशासन को चूना लगाया गया।गौरतलब है कि जिले के खाद्य विभाग सहित नॉन विभाग में पदस्थ कर्मचारियों की लापरवाही आए दिन सामने आती ही रहती है जहां जिम्मेदारों द्वारा शासन प्रशासन से भेजी गई चने को उचित मूल्य की दुकानों में अतिरिक्त आवंटन के नाम पर जारी कर दिया गया जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।



