मध्य प्रदेशसतना दर्पण

नपा उपाध्यक्ष ने निधि समर्पण अभियान में राम मंदिर निर्माण में 51 हजार का दिया योगदान

गोवर्धन गुप्ता मैहर। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू किया गया। इसी के साथ धन संग्रह अभियान शुरू हुआ।अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की भव्यता मे मैहर नगरी का अंशदान पहुंचे इसके तहत नपा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौरसिया ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि दान स्वरूप दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए मैहर में निधि समर्पण अभियान आगे की ओर अग्रसर है नपा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौरसिया ने निधि समर्पण अभियान के तहत यह राशि चेक के रूप में उनसे उनके निवास भवन मिलने पहुंचे अम्बालाल जी सत्यभान जी गोविंद जी सतीश जी आदि को सौंपी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति को चेक सौंपते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उनका जीवन अतुलनीय है। उनके जीवन से समस्त मानव जाति को प्रेरणा मिलती है। ऐसे आराध्य देव के मंदिर निर्माण में सहयोग कर हम अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों के वनवास के दौरान हमारे जिले के चित्रकूट के वनों और कंदराओं में भी रहे वनवासी बंधुओं के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किए थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page