कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
महिला सुरक्षा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित

कटनी दर्पण । महिला बाल विकास विभाग और खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से गुरुवार महिला सुरक्षा और सम्मान का आयोजन किया गया। कटनी विकासखण्ड के कुलुआ बड़खेड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में आगंनबाड़ी केन्द्र और ग्राम की बालिकाओं को सुरक्षा तथा सम्मान को लेकर संगोष्ठी की गयी। संगोष्ठी में बताया गया कि कैसे सुरक्षित रह कर समाज में अपना सम्मान बनाया रखा जा सकता है। इस आयोजन के दौरान कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी निशिका प्यासी और उनकी माता ममता प्यासी का सम्मान श्रीफल से किया गया। इस अवसर शासकीय हाई स्कूल बड़खेड़ा की छात्रायें भी उपस्थित रहीं।



