दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

साइबर अपराधों पर रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन

हमे साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्क रहना हैः सडीओपी प्रिया सिंधी

हटा। नारी सम्मान अभियान के तहत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में हटा पुलिस एसडीओपी प्रिया सिंधी द्वारा हटा पुलिस के माध्यम से नगर हटा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में साईबर क्राइम रोकने एवं साईबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हटा पुलिस एसडीओपी ने फेसबुक व्हाटसअप, सोशल मीडिया साइट का उपयोग सावधानी पूर्वक करने एवं ऑनलाइन बैंकिंग में होने वाले फ्राड फर्जी लॉटरी आदि के विषयों पर विस्तार से वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देकर रूबरू कराया गया। वही बताया गया कि साईबर से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। यहाँ उन्होंने महिला अपराधों के बारे में एवं नारी सम्मान के विषय पर भी उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर उन्हें जागरूक किया गया। इस आयोजन में विद्यालय को छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण के विषय पर मॉडल एवं चित्रकारी रंगोली और हाथों में आकर्षक मेहंदी सजाई गई। जिसकी सराहना कर पुलिस अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हटा थाना प्रभारी श्याम बेन ने विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं से अपराधों पर बचने के विषय पर चर्चा कर उन्हें महिला सम्मान का वातावरण बनाने की अपील की एवं सभी को अपना मोबाइल नम्बर देकर समस्या आने पर सूचित करने की बात कही। इन दौरान हटा एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी श्याम बेन द्वारा छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षक रानी सिंह ठाकुर, राजेन्द्र बनाफर आदि सहित विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page