बालिका दिवस पर मिला कानून का ज्ञान।
अधारताल पुलिस ने की है सराहनीय पहल।
जबलपुर। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है महिलाओं के प्रति अपराध भी प्रदेश की एक बड़ी समस्या है लेकिन इस समस्या के कारण में जाएं जहां अपराधियों की मानसिकता इसका प्रमुख कारण उभर कर सामने आती है वही लोगों में कानून की जानकारी का अभाव भी एक अहम कारण है। इस कारण को दूर करने के लिए और महिलाओं के प्रति अपराध पर दूसरी तरफ से प्रहार करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है पुलिस एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों तक कानून की सही जानकारी दी जा रही है। अब महिलाएं अपने खिलाफ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत गुप्त रूप से भी दर्ज करा सकती हैं पुलिस उन पर कार्यवाही करेगी।
टीम को ट्रेड से अब तो संस्कारधानी वासी परिचित हो ही गए होंगे यह टीम उन मनचलों और आवारा लोगों पर सख्त कार्रवाई करती है। जो महिलाओं या बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
म. प्र.शासन के द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दिनांक 24.1.2021 को आधारताल में आधारताल थाना एवं जनसमस्या निवारण संस्थान के तत्वाधान में संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई , तथा कानून का किस प्रकार प्रयोग करना है यह भी बताया गया , ओर हेल्पलाइन न.दिया गया जिससे वह आपनी शिकायत मो.के माध्यम से भी कर सकती है तथा बच्चो के द्वारा नुक्कड़ नाटक की मदद से अपराध ओर उसके निदान के बारे में समझाया गया जिसमे सास्थांन की ओर से , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आकाश प्यासी , सर्वेश त्रिपाठी एडवोकेट , नीलम मानेकर ,राकेश सोनकर, कुलदीप दुबे , अजय मानेकर ,संदीप शर्मा ,विमल चौधरी ,अजय सिंह पटेल तथा आधारताल थाने से एस आईं गरिमा मिश्रा , एस.आईं एम.के.मिश्रा, दिव्या बागरी ,नम्रता तिवारी आदि उपस्थित थे।



