मध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

सिंधिया परिवार पहले देश से और अब कांग्रेस से की गद्दारी: संजय सिंह परिहार

मण्डला। जिला काॅग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पूर्व केन्द्रीय मंत्री गद्दार ज्योतिर्रादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने बयान जारी करते हुये बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भी गिराई थी कांग्रेस की सरकार। अंग्रेजों के साथ मिलकर झाॅसी की रानी लक्ष्मी बाई के साथ की थी गद्दारी और अब फिर से उसी खानदान की परंपरा निभा रहे हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गिराई थी कांग्रेस की सरकार। अंग्रेजों के साथ मिलकर झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साथ भी की थी गद्दारी और अब फिर से उसी खानदान की परंपरा निभा रहे है, ज्योतिराज सिंधिया। जिस पार्टी सिंधिया को 18 वर्षों तक विभिन्न पदों पर नवाजा केन्द्रीय मंत्री, मुख्य सचेतक दल के नेता, यूपी प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस वर्किग कमेटी का सदस्य चार बार सांसद की टिकिट, विधानसभा में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया, ऐसे सिंधिया मात्र 8 महीने चुनाव हारने के बाद अपनी पद पाने की लोलुपता को नहीं छुपा सके औ देश की सबसे पुरानी पार्टी और कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में न रखते हुये पार्टी छोड़ी। इसलिये कांग्रेसजनों ने आक्रोशित होकर उनका पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, कमल सिंह मरावी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला, महामंत्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, राकेश तिवारी, बूटा सिंह गिरेवाल, शिशुपाल सिंह राजपूत, छबिलाल कछवाहा, राजेश गुप्ता बड्डे, रवि ठाकुर, संजय चैरसिया, विनोद पटैल, संजय तिवारी, रंजीत उईके, अमित पाण्डे, शक्ति सोनी, नरेन्द्र प्रजापति, आशीष जैन, राहुल सिंगौर, अजय चैरसिया, बेनिश्याम राय, सतीश झारिया, जगदीश कुर्राम, भूपेन्द्र वरकड़े, महेन्द्र चंद्रौल, रामविलास झारिया, देवेन्द्र जैन, अमर मांडवे, अरविंद कुशराम, सुर्कीति जैन, सुमन श्रीवास, बसंत रजक, सुरेन्द्र साहू, वंदना कछवाहा, इन्द्रजीत सिंह भंडारी,  रेशमा अलवी, खुब्बीलाल नायक, मनीष मिश्रा, मानसिंह, शांता झारिया, गणेश पटैल, समीर राठौर, राजू कछवाहा, अनुराग शर्मा, अखिलेश सिंह ठाकुर, कोविद सिंह ठाकुर, हनि बर्वे सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page