महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।

गांधी जी के विचार आज भी बहुत प्रासंगिक हैं।
जबलपुर। महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है और युवाओं के लिए प्रेरणादाई हैं अगर उनके रास्ते पर चलें तो किसी भी समस्या का समाधान बड़ी ही आसानी से निकल सकता है महात्मा गांधी के विचारों से निकलने वाली अहिंसा सत्य और सत्याग्रह की गंगा हमेशा हमेशा के लिए पूरी दुनिया को रोशनी देती रहेगी जहां एक तरफ पूरी दुनिया में हिंसा और फरेब का माहौल बना हुआ है वहीं आज के दौर में यदि कोई युवा महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर उनके बताए रास्ते पर चलता है तो निश्चित ही वह आगे चलकर इस देश का भविष्य होगा। कुछ ऐसे ही विचार प्रस्तुत किए विवेक अवस्थी ने मौका था 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहीदी दिवस का। आज ही के दिन महात्मा गांधी नाथूराम गोडसे की गोली का शिकार हुए थे। आज के दिन हमें सबसे ज्यादा जरूरत नौजवानों को किसानों को बेरोजगारों को युवाओं को और देश के समस्त जनों को बापू की सबसे ज्यादा जरूरत है। बापू हमारे लिए आज भी जिंदा है, आज फिरका परस्त लोग हावी होते जा रहे हैं। वे वे जनमानस के मन को पढ़कर, तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं और अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। देश और समाज को बांटा जा रहा है। ऐसे में सिर्फ बापू के विचार ही हमें एकजुट रख सकते हैं। जहां जात पात धर्म की बात ना हो। सभी लोग एक समान हों। तभी समाज और देश का भला हो सकता है। यह विचार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी ने व्यक्त किए। गांधी स्मारक तिलवारा घाट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया और उनके विचारों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ताकि आने वाली पीढ़ी इनका अनुसरण कर सके। इस अवसर पर उनके साथ सुमन जैन, अनिल पांडे, राजू यादव, राहुल तिवारी, हीरालाल सिंघाड़ा, धनराज प्रजापति, आदि उपस्थित थे सभी ने बापू को नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



