अभिलाष से बंधी प्रदेश के युवाओं की अभिलाषा।

कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित।
जबलपुर। जब जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता काम करते हैं। तब जाकर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पाता है।
कार्यकर्ताओं की पार्टी में अपनी एक अहमियत होती है और भारतीय जनता पार्टी में यह बात मौजूद है कि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के काम को आंक कर, उनकी क्षमता और योग्यता को समझ कर उन्हें दायित्व होते हैं। हर एक कार्यकर्ता के 5 शीर्ष स्तर तक पहुंचने के पूरे अवसर होते हैं। अपनी अब तक की उपलब्धियों पर बोलते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जिस किसी भी स्तर को हासिल किया है उसके पीछे उनके साथियों की मेहनत और बड़ों का सहयोग भी रहा है।
एक साधारण कार्यकर्ता से भारतीय जनता पार्टी में कार्य करते हुए भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने तक की यात्रा का विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी जो भी पद दिया गया उसे उन्होंने बखूबी स्वीकार किया है और सबसे बड़ी बात यह है कि जब भी उन्हें कोई पद देने का निर्णय किया गया तो इस निर्णय के विषय में उन्हें पहले से कुछ भी नहीं बताया गया था। समर्पण और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है अगर ईमानदारी से काम करें तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा।
मौका था गिरिराज किशोर कपूर मंडल में आयोजित एक मिलन समारोह का।
कार्यक्रम में आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने भी आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कस के मेहनत करने की आवश्यकता बताई। कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी को जिताने के लिए और पार्टी के हित के लिए काम करना है फिर उन्हें दायित्व चाहे चुनाव जीतने का मिले या फिर चुनाव जिताने का।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मां वीणा, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के साथ दीप प्रज्वलन और पूजन से हुई इसके बाद अभिलाष पांडे का सम्मान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पाठक,उपाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, यशवर्धन दत्त,शहीद गुलाब सिंह, वार्ड संयोजक ज्ञान सिंह आदि…



