छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन मे, जुझार नगर थाना प्रभारी दिलीप करन नायक की बड़ी सफलता

3 वर्षों से गुमशुदा बालिकाओं को दूसरे प्रांतों से किया दस्तयाब

बारीगढ़। छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत एएसपी तथा एसडीओपी पी.एल. प्रजापति के मार्गदर्शन में जुझार नगर थाना प्रभारी दिलीप करन नायक द्वारा विगत 3 वर्षों से गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं को अन्य राज्यों से दस्तयाब(बरामद) किया गया, जानकारी के अनुसार बालिका आरती पुत्री बाबूलाल अहिरवार निवासी बारीगढ़ की गुमशुदगी का मामला 67/19 को उसके पिता द्वारा दिनांक 19-06-019 को धारा 363 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया था जिसने थाना प्रभारी द्वारा एसपी के निर्देशन में तत्परता दिखाते हुए बालिका को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया, और दूसरे अपराध क्रमांक 83/19 के तहत दिनांक 19-01-019 मे पंजीबद्ध में गुमशुदा बालिका सोमवती पुत्री कामता कडे़ड़ निवासी बम्हौरी पुरवा को ककरबई गरौठा से दस्तयाब की साथ हि तीसरा अपराध क्रमांक 7/20 मे गुमशुदा बालिका जानकी पुत्री रामप्रकाश अनुरागी निवासी खेरा द्वारा दिनांक 27/08/21 को धारा 363 के तहत पंजीबद्ध मामले में गुमशुदा बालिका को पड़वाहा थाना गढ़ीमलहरा से दस्तयाब (बरामद) किया और उपरोक्त तीनों बालिकाओं के न्यायालय में कथन के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया । उपरोक्त कार्रवाई में थानाप्रभारी जुझार नगर आरक्षक हीतेन्द्र दुबे, अनिल छारीय ,मानवेंद्र तिवारी, महेंद्र ,और महिला आरक्षक और चंद्रकला की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page