डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कृष्ण कुमार तिवारी को बनाया गया अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष

डिंडोरी दर्पण । जिले में शिवसेना का अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी को बनाया गया है। बताया गया कि शिवसेना पार्टी के प्रदेश प्रमुख ठाडेश्वर महावर की अनुशंसा पर शिवसेना डिंडोरी जिला इकाई के प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर के द्वारा युवा शिवसेना नेता कृष्णकुमार तिवारी अमरपुर को शिवसेना का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री तिवारी निरंतर समाज सेवा व शिवसेना के कर्मठ युवा हैं, जिस कारणों से इन्हें अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बैठक में नियुक्ति के दौरान सत्येंद्र यादव, अभिलाष साहू, संतोष साहू, शिवा बर्मन, सूर्या राजपूत, अनुज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



