जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

बरेला में किसानों ने किया जंगी प्रदर्शन।


भारतीय किसान यूनियन का आह्वान।
जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान भी आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। वो किसी भी तरह से पीछे कदम हटाने के मूड में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सरकार भी अपने रुख पर कायम है और वो इन कृषि कानूनों को किसी भी कीमत पर वापस लेने के लिए राजी नहीं है। संस्कारधानी जबलपुर में भी इन कृषि बिलों के विरोध में किसान एकजुट है और लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
आज 05 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन(सर्व) के प्रदेश अध्यक्ष सम्मति सैनी के नेतृत्व में बरेला परिक्षेत्र के किसानों ने केंद्र सरकार के द्वारा पास किये गए तीनो काले कानून के खिलाफ बरेला नगर में विशाल ट्रेक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करके बरेला थाने के सामने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम तीनो काले कानून वापस लेने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री मनीष पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष बब्बू यादव,अरविंद तिवारी,सतेन्द्र गर्ग,उमेश नरवरिया,बाबा राव,सुनील पाठक,रज्जु पटेल,राजकुमार पटेलअनारी,कृष्ण कुमार पटेल,चन्नी लाल श्रीपाल,राजू पाठक,रामजी रैकवार, विजय जैन,विपिन झारिया, कपिल पटेल,रीतेश श्रीवास,जम्मन जैसवाल,अशोक तिवारी,राजकुमार पटेल,मुकेश पटेल,सन्दीप साहू,जित्तू महोबिया,कोमल गोस्वामी, ओमकार मरकाम,हरिदास यादव,सलीम खान,यादवेंद्र परिहार,सानू,अब्बास,पंचम यादव,गोविंद मरावी,देवीदीन झारिया,अनन्तराम पटेल,सतेंद्र पटेल,गुड्डा बरकड़े,मनीष परस्ते,प्रकाश पाठक,कृष्णकुमार साहू,नीलकमल झारिया,कोमल पटेल,वृजेन्द ज्योतसी,केशलाल मरावी,मिथलेश चक्रवर्ती, सिल्लू पटेल,अनुराग,भूपेंद्र यादव,कपिल दुबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page