राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण के लिए लोगों में उत्साह।

महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 में निकाली गई जन जागरण रैली।
जबलपुर। अयोध्या में सदियों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है और इस मंदिर को बनाने में आने वाले खर्च के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों के घरों घर कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और मंदिर निर्माण हेतु स्वेच्छा से निधि समर्पण हेतु बात कर रहे हैं लोग इस अभियान में न केवल बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं बल्कि अपनी शक्ति के अनुरूप प्रभु श्री राम के इस कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके लिए जन जागरण रैली निकाली जा रही हैं ताकि लोगों को राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण के विषय में पर्याप्त जानकारी हो।
इसी कड़ी में महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता श्रीमती जागृति शुक्ला के नेतृत्व में एक विशाल जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पंडित चौक में स्थित श्री राम जानकी मंदिर से किया गया।
पांडे चौक से होती हुई यह जन जागरण रैली बड़ा फुहारा के रास्ते होती हुई कमानिया गेट से आगे बढ़कर दिक्षितपुरा होती हुई चेरीताल तक पहुंची और चेरीताल से बलदेव बाग और बलदेव बाग से गड़ा फाटक स्थित छोटी महाकाली मंदिर से होती हुई निवाड़ गंज सब्जी मंडी के बीच लोगों को राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण का संदेश देती हुई वापस फंडे चौक पर आकर समाप्त हुई।
इस रैली में भगवान के संगीत में भजनों की प्रस्तुति करता हुआ संगीतमय रथ, पीतांबरी वेशभूषा में राम भक्त महिलाएं, क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ बच्चों को लेकर चलती है कैसी बैलगाड़ी मौजूद थी जिसमें कि नन्हे-मुन्ने राम भक्त लोगों को भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण का संदेश दे रहे थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री सुरेश देशपांडे ने बताया कि लोगों को राम मंदिर निर्माण के इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से निधि समर्पण का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि देश का हर व्यक्ति प्रभु श्रीराम के इस मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दे सकें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। कार्यकर्ता अधिक से अधिक अपने क्षेत्र में जा रहे हैं और ज्यादातर लोगों के घरों में जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीमती जागृति शुक्ला के नेतृत्व में इस रैली का भव्य आयोजन किया गया।
जागृति शुक्ला ने मीडिया को बताया कि प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है और हर व्यक्ति से निधि समर्पण का आग्रह करना उसे इस मंदिर के निर्माण में जोड़ने के समान हैं। प्रभु श्री राम मानवता और मर्यादा के सर्वोत्तम आदर्श है।
इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया। इस अवसर पर जागृति शुक्ला, सुरेश देशपांडे, गणेश महाराज, आनंद मिश्रा, दिलीप दुबे, सचिन अग्रवाल, राजू केसरवानी, डब्बू गुड्डू साहू, वीना जड़िया, अनीता, दीपांशु, अजय भल्ला, राकेश, मुकेश, पप्पी साहू, मगन बर्मन, आभा, स्वाति, चंदा, कल्पना, सुनीता, सीमा, अजय केसरवानी, रिंकू, नीता, कमल दुबे एवं समस्त राम भक्त परिवार संगीत जुलूस यात्रा में शामिल हुआ ।



