व्यापारी पर हमले के बाद संगठनों ने मीट मार्केट को हटाने सौंपा ज्ञापन

दमोह। नगर के चरहाई बाजार में गुरुवार की शाम एक व्यापारी के ऊपर हमला किया गया था, साथ ही गंदगी भी डाल दी थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस पर दबाव आया। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर आरोपियो को पकड़ लिया। व्यापारी मनीष मलैया द्वारा माननीय न्यायालय में मीट मार्केट हटाने को लेकर याचिका लगाई थी। जिस पर आए फैसले के बाद यह हमला हुआ है। मनीष मलैया का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वही मामले के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे, व्यापारी संघ के द्वारा इस घटना के विरोध में ज्ञापन दिया गया। व्यापारी संघ ने जिला प्रशासन को दिया है। कार्रवाई ना होने पर मीट मार्केट हटाने की बात कही है और व्यापारी एक निश्चित स्थान पर मीट मार्केट स्थापित कराने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता तो वह स्वयं कार्यवाही करेंगे। इस ज्ञापन में विभिन्न व्यापारिक संगठन, जिसमें किराना व्यापारी, सराफा व्यापारी, अनाज व्यापारी के अलावा धार्मिक सामाजिक संगठन शामिल रहे। कार्रवाई की मांग का यह ज्ञापन दमोह कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर अभिषेक ठाकुर को सौंपा गया। व्यापारियों की रैली के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आई। बाद में एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भी सौंपा गया।



