जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

कृषि कानूनों के विरोध में 500 ट्रैक्टरों का विशाल मार्च।


नए कृषि कानून किसान विरोधी और पूंजी पतियों के हितैषी।
जबलपुर। तीनों पेशी कानूनों के विरोध में पूरे देश में किसान एकजुट हैं और लगातार विरोध कर रहे हैं यदि यह बिल किसानों के हित में होते हैं तो इतना भारी विरोध नहीं होता कांग्रेस किसानों के समर्थन में हैं लेकिन अगर सरकार यह कहती है कि यह विरोध कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है तो सरकार को अपनी स्थिति भाप लेनी चाहिए अगर कांग्रेस किसान के बिल के विरोध में देश में इतना बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर सकती है तो निश्चित ही आने वाले समय में उसका जनाधार बीजेपी के लिए चिंता का विषय होगा। कुछ इसी तरह से केंद्र सरकार पर हमलावर हुए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा।
कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में पाटन में कांग्रेस पार्टी और किसानों द्वारा 500 ट्रैक्टरों का एक विशाल मार्च निकाला गया साथ ही हजारों की संख्या में किसान इस बिल के विरोध में एकत्रित हुए पाटन चौराहे से शुरू होकर मार्च क्षेत्र की मुख्य गली से होता हुआ स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ जहां एक भारी सभा का इंतजाम था कांग्रेस के सभी बड़े नेतृत्व ने इस सभा को संबोधित किया पूर्व पाठक विधायक नीलेश अवस्थी की तरफ से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक नीलेश अवस्थी ने बताया कि यह पूरे देश के किसानों की लड़ाई है ना कि केवल पंजाब और हरियाणा के कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन को पूरी तरह से समर्थन दे रही है इस रैली में किसान सभा के पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की गई इस किसान रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन कटंगी किसान युवक कांग्रेस कांग्रेस विधि विभाग एनएसयूआई के पदाधिकारी शामिल हुए इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विधायक संजय यादव, विनय सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, बब्बू यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, रत्नेश अवस्थी, श्रीराम विनय करसोलिया, भरत पटेल, कांग्रेस केे टीकाराम कोस्टा
भारतीय कृषक समाज संजय जैन, विकास पटेल उपाध्यक्ष, शुभम पटेल कोषाध्यक्ष,जमील भाई, धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page