छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक एवं पूर्व मण्डी अध्यक्ष ने एक साथ ग्रामीणों के बीच बैठकर लगाई चौपाल

सुनी ग्रामीणों की समस्याएं एवं कुछ समस्याओं का किया तुरंत निराकरण

विधायक ने जनकपुर, धौरी, कालापानी, देरी, पलौठा आदि ग्रामों में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

छतरपुर। विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने विगत दिनों में विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में जन चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर ग्रामीणों की जरूरत को पूरा करते हुए सार्वजनिक हित की घोषणाएं की। उन्होंने ग्राम धौरी और जनकपुर में तोरण द्वार की घोषणा करते हुए अन्य समस्याओं का निराकरण किया।
जिसके निदान के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात कर जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी दिया।
ग्रामीण धौरों,जनकपुर आदि गांव के ग्रामीणों की समस्या सुनी जिसमें आवास,वृद्धा पेंशन,गरीबी रेखा के परमट, विकलांग पेंशन के लिए रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा तो वही जनकपुर में जहां-जहां रास्तो का विवाद है वहां पर पटवारी को बोला, इसी तारतम्य में ग्राम देरी और कालापानी में जल संकट के लिए स्कूल एवं आंगनवाड़ी में पानी की समस्या दूर की जाएगी का आश्वासन दिया, शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के लिए प्रस्ताव के लिए पंचायत को बोला एवं ग्राम धोरी में तोरन द्वार का भी निर्माण होगा।इसी तारतम्य ग्राम देरी एवं काला पानी सहित अन्य गांवों में भी समस्याओं का निराकरण किया एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देश दिए एवं ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page