डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विपणन संघ कार्यालय में लटका हुआ मिला गोदाम प्रभारी केशव मोंगरे शव

शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की कर रही है जांच।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के मंडला स्टैंड स्थित विपणन संघ कार्यालय में कार्यरत केशव मोंगरे काफी देर समय से घर नही गये, तलाश करते परिजन जब कार्यालय पहुंचे तो उनका शव कार्यालय में लटका हुआ मिला।गौरतलब है कि वेयर हाउस गोदाम समनापुर में दो दिन पूर्व लगभग 15 लाख रुपए की सरकारी धान गायब होने का मामला सामने आया था, जिसके लिए विपणन संघ के गोदाम प्रभारी जवाबदार थे।समनापुर गोदाम की देख रेख गोदाम में पदस्थ चौकीदार अयोध्या प्रसाद गवले करता था और वेयर हॉउस के गोदाम से 2064 बोरी धान गायब होने का मामला पिछले दिनों सामने आया था, वेयर हॉउस से धान गायब होने को लेकर गोदाम प्रभारी केशव मोंगरे ने चौकीदार अयोध्या गवले पर धान गायब करने के आरोप लगाते हुए बताया था कि चौकीदार अयोध्या गवले जिला विपणन अधिकारी रिश्तेदार हैं, जिस वजह से चौकीदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि विवेचना कर रही है।

परिजनों ने जताई हत्या की आंशका।

मामले को लेकर मृतक मोंगरे तनाव में थे और उन्होंने जिला प्रबन्धक एस के गवले को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दे दी थी, किन्तु दोषी चौकीदार प्रबन्धक का भतीजा था, इसके चलते उसके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।गोदाम प्रभारी उक्त चौकीदार से भी हिसाब किताब और जानकारी देने के लिए प्रयास कर रहे थे, परिजनों ने आरोप लगाया कि पूरे गड़बड़ी की जिम्मेदारी गोदाम प्रभारी के माथे थोपा जाने से वे तनाव में थे।गौरतलब है कि जिले में चल रही नियम विरूद्ध कार्यप्रणाली, घोटालों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है तब इस तरह की जानलेवा घटनाएं सामने आ रही है, परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page