महाराजपुर ब्लॉक में हुआ किसान सम्मेलन।

महाराजपुर ब्लॉक में हुआ किसान सम्मेलन।
तीनों कृषि कानूनों के विषय में दी गई विस्तार से जानकारी।
जबलपुर। तीनों कृषि कानूनों पर लगातार विरोध जारी हैै। किसानों के पक्ष में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस बिल के प्रावधानों में निहित कमियों को आज विस्तार से लोगों के सामने रखा गया और लोगों को यह समझाने की कोशिश की गई यह तीनों कृषि कानून किस तरह किसानों के लिए नुकसानदायक हैं और साथ ही देश और आम जनता के लिए भी फायदेमंद नहीं हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सोनी जी के सयोजन में किसान सम्मेलन किया गया।
किसान सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन काले कृषि कानून की कमियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सम्मति सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गरीब मजदूरों एवं आम आदमी को काले कृषि कानून से आगे बहुत नुकसान होने वाला है।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल,स्यामसुंदर(बब्बू) यादव,प्रदीप चौधरी,मधुपाल सेंगर,राजेश चौधरी, प्रभा ठाकुर,लक्मन गोंटिया, अतुल विश्वकर्मा, इंद्रजीत कोरी,मनोज गोंटिया, हुकुमचंद जैन,रमेश रजक,विशन ठाकुर,सचिन दुबे,जित्तू गोंटिया,गनेश गोंटिया,रामकुमार यादव,विजय यादव,संजय यादव,जितेन्द्र यादव के साथ सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता सामिल हुए।



