दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली, जबलपुर में भर्ती

दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-तेजगढ़ मार्ग मंदिर के समीप पुरानी रंजिश को लेकर गोली चल गई। जिससे एक 30 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल तेंदूखेड़ा में इलाज के लिए भेजा गया। बेहतर इलाज के लिए घायल को तत्काल डॉक्टरों द्वारा जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां युवक का इलाज जबलपुर मेडिकल में जारी है।जानकारी देते हुए तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी विशाल आदिवासी के पिता उजयार की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए शायद गोली चलाई गई है। बताया गया है कि यह घटना शनिवार शाम करीब 6:00 बज कर 15 मिनट की है। घायल युवक रोहित पिता सीताराम बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्वारी थाना पाटन जोकि अपने साथी तेज सिंह के साथ पतलोनी गांव धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था, तभी विशाल ने आकर गोली चला दी। जहां रोहित को घुटने के नीचे गोली लग गई। रोहित के घायल हो जाने पर तत्काल अस्पताल भेजे जाने के बाद जबलपुर रेफर किया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, थाना प्रभारी तेजगढ़ विकास चौहान सहित पुलिस घटनास्थल व अस्पताल पहुंची। घायल के रेफर हो जाने के बाद सीधे थाना प्रभारी तेजगढ़ विकास चौहान, एएसआई साहू भी जबलपुर पहुंचे और घायल के बताए अनुसार जानकारी ली। वहीं आरोपी विशाल पर 307 के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई कर तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page