कानों में रस घोल गया सुमधुर गीतों का कारवां।

कृष्णा फाउंडेशन का शानदार प्रयास।
जबलपुर। कहते हैं इस दुनिया की सच्ची सेवा है पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा और अगर आप लोगों को उनकी इच्छा, जरूरतों और क्षमता के मुताबिक रोजगार उपलब्ध करा देते हैं इससे बेहतर उनके लिए सहायता दूसरी नहीं हो सकती।
समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ ऐसा ही प्रयास कर रही है कृष्णा फाउंडेशन स्व सहायता समूह और साईं आनंद जन कल्याण समिति।
ग्रामीण क्षेत्र बेलखाडू, छपरी,भीटा,पोंडी़, अचौनी, बोरिया की महिलाओं को साक्षर करने के साथ-साथ सिलाई के माध्यम से बैग बनाने का न केवल प्रशिक्षण दिया जाता है बल्कि उनके द्वारा तैयार किए गए बैग को बाजार भी उपलब्ध कराया जाता है इसके अलावा इन महिलाओं के द्वारा बनाया गया दूसरा सामान जैसे अचार बड़ी पापड़ इत्यादि मार्केट में लाकर बेचा भी जाता है इसके अलावा इस तैयार सामान को मेलों में दुकानें लगाकर प्रचार प्रसार करने का काम भी किया जाता है।
कृष्णा फाउंडेशन द्वारा लगातार सरकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी जाती है उन योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे ऐसे प्रयास किए जाते हैं विगत 10 फरवरी को रानी दुर्गावती संग्रहालय कला वीथिका में कृष्णा फाउंडेशन साईं आनंद जन कल्याण समिति के सौजन्य से कैंसर पीड़ित लोगों को सम्मानित किया गया उनका जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर सु मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का सम्मान करने के साथ ही कोमल प्रसाद जी का जन्म दिवस भी मनाया गया।
स्टार समूह द्वारा दर्शकों के सामने पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का संचालन संजीव पचौरी और प्रवीण पाठक ने किया।
कार्यक्रम की आयोजिका अनुराधा शुक्ला, जागृति शुक्ला, श्वेता, कविता, सरोज, कल्पना, मधु बाजपेई, आरती, रेखा धाकड़, रजनी चौहान, संगीता ठाकुर, मनोज पटेल, मुकेश पटेल, संजय पचौरी, अरविंद, तुलसी राय, रानू कोरी, नीरज शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही स्टार ग्रुप के द्वारा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कोमल प्रसाद के जन्म दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गया।



