जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

कृतज्ञ तक रहेगा राष्ट्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का।


महात्मा गांधी वार्ड लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
जबलपुर। महापुरुषों का पदार्पण दुनिया में बड़े ही सौभाग्य की बात है वह अपने जीवन में अपने निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर जनहित के जो काम कर जाते हैं वह हमेशा हमेशा के लिए दूसरों के लिए प्रेरणादाई बन जाते हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पार्थिव देह आज के दिन मुगलसराय स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में पाई गई थे। एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 में स्थित दिक्षितपुरा स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया भाजपा के दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी और बूथ अध्यक्ष जागृति शुक्ला के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया और उनके कार्यों को लोगों को बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील जैन, राहुल जैन, सचिन अग्रवाल, कमलेश नामदेव, मुकेश शुक्ला, कविता, सरोज, अनीता, ज्योति, कल्पना दुबे, मधुबाला दुबे, डब्बू पांडे, दीपांशु, दिलीप दुबे, ज्योति तिवारी, प्रज्वला तिवारी की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page