जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सब जेल सिहोरा में ऐड्स नियंत्रण व स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

शिविर में 117 बंदियों की हुई जाँच
मनीष श्रीवास जबलपुर सिहोरा। जिले की सिहोरा क्षेत्र के सब जेल में म प्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से संचालित सोसाइटी फ़ॉर प्रगति भारत लिंक वर्कर स्कीम जबलपुर प्रशांत श्रीवास्तव,नीरज गौतम एवं उमाशंकर कुर्मी के द्वारा जेलर दिलीप नायक एवं पदम सिंह परते फार्मासिस्ट के सहयोग से गुरुवार को सभी बंदियों का परीक्षण किया गया वहीँ इनकी सुरक्षा के हित को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 117 बंदियों की HIV/Syphllis की जांच कराई गई। साथ ही सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।



