नगर परिषद मझौली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दर-दर भटक रहे हितग्राही

ओम प्रकाश साहू, मझौली। ऐसा ही मामला जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा के नगर परिषद मझौली का है जहां एक ओर देखा जाए तो शासन द्वारा कहा जाता है कि हर गरीब को घर मिलेगा लेकिन जब जमीनी स्तर पर कोई बात आती है तो आम नागरिक दर-दर भटक रहा है ऐसा ही देखने को मिल रहा है नगर परिषद मझौली जहां पर लगभग 1 वर्ष पहले हितग्राहियों के खातों में एक किस्त आ गई हितग्राहियों ने अपने अपने मकान तोड़ दिए और त्रिपाल लगाकर रहने लगे तथा मकान का निर्माण करना चालू किए अधूरे पड़े मकान जिसमें लगभग डेढ़ वर्ष होने जा रहे और अभी तक उन्हें दूसरी किस्त भी शासन द्वारा उनके खातों में नहीं डाली गई जिससे कि हितग्राही दर-दर भटक रहे और प्रतिनिधियों के पास भी जाते हैं तो कोई उनकी आवाज सुनने तैयार नहीं इसके पूर्व आवेदन दिया गया था नगर परिषद में फिर भी नगर परिषद के अधिकारी सुनने तैयार नहीं है उसके बाद फिर आज हितग्राहियों को एकत्रित किया गया और तहसीलदार एवं सीएमओ को आवेदन दिया गया कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि डाली जाए नगर परिषद मझौली में लगभग 836 हितग्राहियों की प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम है जिसमें अभी तक आधे खातों में पैसा शासन द्वारा डाला गया है और लगभग 227 नामों का पैसा अभी भी प्रथम किस्त नहीं डाली गई इस संबंध में आवेदन दिया गया और कहा गया कि हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए ।



