निशुल्क जन स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।

एलायंस क्लब जबलपुर का सराहनीय प्रयास।
जबलपुर। पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। अगर बीमार व्यक्ति को समय पर रियायती दरों पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी जाए। यह उसकी सबसे बड़ी सेवा होती है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आने वाली 15 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी बलदेव बाग में निशुल्क जन स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गौर करने लायक बात यह है कि,उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले इस आयोजन में, शहर के सभी बड़े अस्पताल और जाने-माने डॉक्टर हिस्सा ले रहे हैं। जो उस दिन अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। आने वाले सभी इच्छुक नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना जरूरी है। ताकि उनका रजिस्ट्रेशन हो सके। इस रजिस्ट्रेशन के साथ सुविधा यह है कि आने वाले 1 साल तक रजिस्टर्ड अस्पतालों में इलाज पर 10 से 25 फ़ीसदी तक की छूट दी जाएगी। पिछले वर्ष में इस तरह का आयोजन हुआ था जिसमें तकरीबन 35000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इस शिविर के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लिया था।
इस शिविर में शहर के सभी बड़े अस्पतालों से 55 डॉक्टर आएंगे इनमें जबलपुर हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल, अनंत हॉस्पिटल, लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल, शेल्बी हॉस्पिटल, जामदार हॉस्पिटल, बांबे हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, स्वस्तिक हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल, लेडी एलगिन हॉस्पिटल, शिशु मंगल हॉस्पिटल, मार्बल सिटी हॉस्पिटल, स्टार हॉस्पिटल, सिद्धार्थ डेंटल केयर, इसके अलावा अवसर पर डॉ अनुपम साहनी न्यूरोलॉजिस्ट, डॉक्टर पुष्पराज पटेल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर मनीष तिवारी लीवर और गैस्ट्रोलॉजिस्ट, डॉक्टर अंकित सेठ एमडी मेडिसिन, डॉक्टर विकास जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन, डॉक्टर मालती भगत कैंसर रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ प्रभु श्री राम की वंदना और आराधना के साथ होगा जिसमें 14 फरवरी को सुबह 9:00 बजे अग्रवाल बारात घर में अखंड रामायण पाठ और संगीत में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा इसके बाद 15 फरवरी को पाठ संपन्न होने के बाद भंडारा और शिविर का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव झल्लेलाल जैन, टीकाराम कोस्टा, रविंद्र गौतम समेत सभी कॉन्ग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



