अध्यात्म/धर्म दर्पणबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

भागवत कथा मनुष्य को सदमार्ग की ओर ले जाती है- मंत्री रामकिशोर नानो कावरे,आरम सिटी मे आयोजित भागवत कथा श्रवण करने पहुचे मंत्री रामकिशोर नानो कावरे

बालाघाट। मप्र शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन रामकिशोर नानो कावरे आज आरम सिटी मे आयोजित भागवत कथा श्रवण करने पहुचे इस अवसर पर माननीय मंत्री कावरे ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य सदमार्ग की ओर चलता है मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है भागवत कथा को सुनने से मनुष्य के पाप हर जाते हैं अध्यात्म से आत्मिक सुख और शांति प्राप्त होती है
भागवत के इस कार्यक्रम में मैं क्या बोलूं यदि मैं कुछ बोलू तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है मैं आप से अपील करता हु की व्यास पीठ से निकली हर वो बात हमें जीवन जीने की शैली सिखायेगी मानव जीवन मे आये है कितने दिन जीएंगे पता नही पर जितने दिन जी एंगे कर्म और धर्म के साथ जीएंगे। हमारा देश ऋषि मुनियों और अध्यात्म और संस्कारों का देश है यहां हर व्यक्ति अपने देश के लिए जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page