अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रेनों के ठहराव के मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर

अनूपपुर जैतहरी नगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन के माध्यम से पूर्व की भांति जो भी पहले जैतहरी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का स्टॉपेज था उन सभी ट्रेनों को यथावत स्टॉपेज के लिए मांग करते हुए ट्रेनों की मांग किया साथ ही रीवा बिलासपुर बिलासपुर, रीवा ट्रेन को भी पुनः की भाँति चलाने के लिए मांग किया कोंग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के समय से ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था जो कि आज दिनांक तक जैतहरी में एक किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया जैतहरी आदिवासी अंचल क्षेत्र होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जैतहरी के आसपास क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लोग ट्रेन ना चलने की वजह से मजदूर व गरीब तबके के लोग काफी परेशान हो रहे हैं इन सब दिक्कतों को देखते हुए जल्द से जल्द जैतहरी नगर में जिन ट्रेनों का पहले स्टॉपेज था उन सब ट्रेनों का स्टॉपेज पुनः किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कांग्रेश जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम अग्रवाल, पार्षद तारा नामदेव, सुधा ताम्रकार ,उषा रानी राठौर , विकास ताम्रकार , राजकिशोर लल्लू राठौर , बुटाई बाई व मनोज बिलैया, जनार्दन गुप्ता ,पप्पू सिंह परिहार ,महेंद्र सोनी ,बृजेश सिंह बाबा भैया, प्रवीण ताम्रकार ,यूज़र हुसैन बोहरा शिवम नामदेव ,रानू रजक, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page