म.प्र.महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान पहॅुची बालाघाट, विद्या परिहार ने नपा चुनाव के लिए पेश की दावेदारी

नपा चुनाव को लेकर की रायशुमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की साथ की गई रायशुमारी
बालाघाट। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कमलनाथ के निर्देश पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान गुरूवार को बालाघाट पहुंची। जिनका प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस विघा परिहार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कंजई और सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेसजनों से मुलाकात करने के बाद निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होने सर्किट हाउस में पत्रकारों से भी अपने विचार साझा किए।
मांडवी चौहान ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न और यौन शोषण हो रहा है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल है। उन्होने यह भी कहा कि उनका दौरा आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन एवं निकाय चुनाव की स्थितियों को जानने के लिए हुआ है। उन्होने कांग्रेस में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता घर-घर में पहुंचकर भाजपा की विफलता को उजागर करेगी और 15 माह की कमलनाथ सरकार की योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस विद्या परिहार ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में लगातार पार्टी के लिए काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकिट देने का विचार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है। उसी के तहत महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस पर विचार करने के लिए बालाघाट पहुंची है। पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपनी दावेदारी करने का अधिकार है। उसी के तहत उन्होने अपना नाम इसमें शामिल किया है। बतादें कि विद्या परिहार सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने के अलावा पुर्व में एनएसयूआई में भी रह चुकी है वर्तमान में उनका उनकी दावेदारी आगामी समय में होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए मजबूत मानी जा रही है।



