अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

फिल्मी अंदाज में युवक मांग रहा था फिरौती,साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पकड़ा

व्यापारी के फोन पर अपने आप को किडनैपर्स बताता रहा युवक।

  • घटना के बाद पुलिस कर रही मास्टरमाइंड की तलाश।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में एक व्यापारी से कुछ कथित युवकों द्वारा किडनैपर्स बनकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद लेते हुए दो आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है, तो वही मामले का मास्टर माइंड की तलाश पुलिस कर रही हैं। जानकारी में बताया गया कि जिला मुख्यालय निवासी किराना और कपड़ा व्यापारी अजय रेवानी उर्फ लक्की निवासी वार्ड क्रमांक 10 के मोबाइल पर रविवार की रात लगभग 8:00 बजे एक अनजान नंबर से एक कॉल आया और फोन कर रहे युवक ने 10 लाख रुपए की मांग रखी यहां तक कि रुपए न देने पर अज्ञात कॉलर ने व्यापारी के परिजनों को जान से मारने और बच्चों को अपहरण करने की धमकी तक देने लगा। लगभग 8 मिनट तक चले वार्तालाप में अज्ञात शख्स अपने आप को कथित किडनैपर्स करार देकर लगातार नगदी 10 लाख की मांग पर अड़ा रहा। अब मामले की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं ASP विवेक कुमार लाल को सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल को अलर्ट किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार को दो युवकों को पकड़ लिया गया है। इसमें एक युवक पूर्व में व्यापारी के प्रतिष्ठान में कार्यरत रह चुका है।कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे, एएसआई मुकेश बैरागी, साइबर सेल प्रभारी अभिमन्यु वर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page