जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों में दबिश देकर महुआ लाहन किया जप्त

32 लीटर कच्ची शराब के साथ 450 किलोग्राम महुआ लाहन मिला
जबलपुर। जिले में आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश के अनुक्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त एस एन दुबे, के मार्गदर्शन में एवं आबकारी कंट्रोल रूम सिहोरा प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब निर्माण के सूचना के आधार पर आबकारी वृत सिहोरा व खितौला थाना क्षेत्र के लखराम मोहल्ला, सकरी मोहल्ला, सिहोरा थाना क्षेत्र के मनसकरा मोहल्ला, एवं मझगवा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में दबिश दी गई । इस कार्यवाही के दौरान तलाशी लेने पर अलग अलग घरों एवं विभिन्न स्थानों से कुल मिलाकर 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। वहीँ इस कार्यवाही के दौरान 8 प्रकरण दर्ज किए गए । इन सभी आरोपियों के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34 च के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। इस अभियान के तहत टीम ने की कार्यवाही -कार्यवाही के दौरान जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी उप निरीक्षक, सतीष कुमार खम्परिया, फूल सिंह एटीया, संत लाल मरावी, अशोक सिंह बघेल, आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page