पश्चिम क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालय वालीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा शारीरिक शिक्षण विभाग,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को पश्चिम क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालयीन वालीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है जिसके ए के 09 मैच श्रीजानकीरमण महाविद्यालय, खेल परिसर में आज पांच राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा की टीमें शामिल हो रही हैं।प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि अभिमन्यु जैन,वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं अध्यक्षता यू. एस. दुबे, साहित्यकार ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ.कौशल दुबे, डॉ. शक्ति सिंह मण्डलोई, राज सागरी, वरिष्ठ साहित्यकार, सुरेश मिश्र विचित्र, वरिष्ठ व्यंग्यकार, प्रमोद तिवारी मुनि उपस्थित रहे।एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि के रुप में विनय सक्सेना विधायक एवं अध्यक्षता प्रो. कपिलदेव मिश्र कुलपति रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक मिश्र, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय, प्रो. विशाल बन्ने, रा. दु.वि.वि., डॉ.एस.डी.लखेरा, क्रीड़ाधिकारी शरदचंद पालन, अध्यक्ष शासी निकाय उपस्थित रहे। आज खेले गये पूल ए के.समस्त प्रतियोगिता में मंच संचालक की भूमिका डॉ. आनंद सिंह राणा एवं डॉ. कौशल दुबे ने निभाई। अगले चरण के मैच मुख्य अतिथि सुशील तिवारी इन्दु पनागर विधायक,शरद जैन पूर्व राज्य मंत्री शरदचंद पालन, अध्यक्ष शासी निकाय अभिषेक यादव,पार्षद के आतिथ्य में खेले जायेंगे।



