अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
60 लीटर कच्ची शराब के साथ 1 आरोपी को रांझी पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.रांझी.थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने जानकारी दी। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बापूनगर सामुदायिक भवन के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेचने खड़ा है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति अपने पास 2 जरीकेन रखे खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम विवेक तिवारी उर्फ विक्कू रांझी का रहने वाला बताया आरोपी के पास से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



