जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

कटनी दर्पण। मुख्य अतिथि माननीय विष्णु दत्त शर्मा सांसद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के द्वारा किया गया इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रदीप कुमार बिसेन, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.पी.के. मिश्रा, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ श्रीमती ओम गुप्ता, संयुक्त संचालक विस्तार सेवाएं डॉ.दिनकर शर्मा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित शर्मा उपस्थित थेl कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के साथ-साथ किसान गोष्ठी एवं सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा, सांसद खजुराहो क्षेत्र कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय डॉ प्रदीप कुमार बिसेन,कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर और विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी उपस्थित थे, साथी जिला कटनी के कलेक्टर सम्मानीय प्रियांग मिश्रा , पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे यह कार्यक्रम डॉ प्रदीप कुमार बिसेन कुलपति, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.पी.के मिश्रा, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ श्रीमती ओम गुप्ता, संयुक्त संचालक विस्तार सेवाएं डॉ.दिनकर शर्मा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित शर्मा के निर्देशन और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ ए.के तोमर के नेतृत्व में किया गया। साथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर के मिश्रा डॉ आर पी बेन डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव डॉ. के.पी द्विवेदी डॉ संदीप चंद्रवंशी डॉक्टर भगवान बामनिया एवं श्रीमती प्रियंका धुर्वे उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के नवीन प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करते हुए आयोजित किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में सांसद खजुराहो माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा ने किसानों को किसान बिल एवं कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच कृषि तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु मार्ग निर्देशन दिया ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लेकर अपनी आय को दोगुना कर सकें माननीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी जिले के किसानों को सलाह दी कि एपीओ बनाकर खेती करें और अपने उत्पाद को अधिक से अधिक रेट पर बाजार में बिक्री करें और जिले में टमाटर की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सलाह और मार्गदर्शन दिया जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉ प्रदीप कुमार विषय ने कृषि वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन देते हुए किसानों से आह्वान किया कि कृषि वैज्ञानिकों की तकनीकी मार्गदर्शन को प्राप्त कर अधिक से अधिक उत्पादन लें और अपनी आय को दोगुना करें जिले के किसान , संस्था के कृषि वैज्ञानिकों से अपनी कृषि की समस्याओं को हल करने हेतु हमेशा सुझाव लेते रहेi कार्यक्रम के अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक अशोक कुमार राठौर उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक सिंह साहब एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील फार्मर 450 थे जिसमें प्रगति हीरामणि हलदकार बंडा मिथिलेश कुमार काछी इमलिया राजेश कुमार हलद कार लिंगरी विजय कुमार दुबे खरखारी ओंकार मिश्रा रायपुरा उपस्थित थे किसानों ने आयोजित कृषि विज्ञान केंद्र के लोकार्पण गोष्टी एवं सह प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर भाग लिया । और कृषि तकनीक के विषय मे जानकारी प्राप्त की ।



