मध्य प्रदेशसतना दर्पण
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर ढोल नगाड़ों के साथ उदयपुर से निकाली गई शोभायात्रा

मैहर। आज दिनांक 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत रविदास जी की जयंती पर संत समाज ने ढोल नगाड़ों के साथ बघ्घी में पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया रहे और उदपुर से ही भगवान सन्त रविदास जी की प्रतिमा पर विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया ने पूजा अर्चना कर पद यात्रा का शुभारंभ किया जिसमें संत समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए साथ ही शोभायात्रा उदयपुर से होतेहुए हनुमान टोला एवम शारदा देवी धाम सन्त रविदास आश्रम पहुची जहाँ संत समाज द्वारा शोभायात्रा की स्वागत समारोह के साथ शोभायात्रा संपन्न हुआ।



