छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जंगीपुरा में दो दिनों से गुंडो के आतंक से लोगों में दहशत


कुंती राजा ने दुकान का सामान फेंक दुकानदार को लहूलुहान किया
बमीठा। जंगीपुरा में कुन्ती राजा ,रवि राजा का दो दिनों लगातार आतंक कर गाँव मे दहसत फैलाई जा रही है गुरुवार की रात को वाहन में तोड़फोड़ कर रात भर उत्पात मचाया दूसरी रात को पंचम लाल शिवहरे , अमित शिवहरे को दुकान से निकालकर हवाई फायरिंग करके दोनों लोगों के साथ मारपीट कर लहूलुहान किया दुकान का सामान फेंका रात में ही पंचम के भाई रिक्कू के घर तोड़फोड़ की दोनों भाइयों के आतंक से जंगीपुरा में दहशत का माहौल बना हुआ है बमीठा पुलिस ने कुंती राजा , रवि राजा के खिलाफ धारा 294, 458, 323, 506, 34 i p c के तहत मामला कायम किया



