“ड्राई डे” पर अवैध शराब के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में:ओमती थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। ओमती थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ड्राई डे के दिन एक व्यक्ति गुंरदी बजार शिवमंदिर के पीछे अवैध शराब लाकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर दबिश दी गई,एक व्यक्ति 3 झौले लिए दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पूछने पर अपना नाम भूरा उर्फ महेन्द भरतीपुर बताया जिसके कब्जे से झोले में रखे 5 पेटी में बाम्बे स्पेशल डार्क रम कें कुल 250 पाव एव दूसरे झोले में 35 पाव गोवा व्हिस्की के एवं तीसरे झोले में ओल्डमंक ट्रिपल एक्स रम की 3 बाटल तथा बाम्बे डार्क रम की 4 बोतल कुल अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रूपये की रखे मिला। आरोपी से उक्त अंग्रेजी शराब जप्त करते हुये आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही करते हुये, उक्त शराब कहाँ से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ जारी है।



