डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार सवारी बस व बोलोरो में भिड़ंत,मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर से युवक घायल

किकरझर घाट में आए हो रहे हैं सड़क हादसे, नहीं लगा है सांकेतिक बोर्ड।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। समनापुर-डिंडोरी मार्ग में किकरझर घाट मैं सवारियों से भरी बस व बोलेरो वाहन में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया गया कि सवारियों से भरा ट्रेवल्स की बस समनापुर से डिंडोरी की तरफ आ रही थी, वही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन डिंडोरी से समनापुर की तरफ जा रही थी, तभी किकरझर घाट के पास आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें सवार यात्री जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन दोनों वाहनों के सामने के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल पूरी मामले की पुलिस जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार लगभग दोपहर यात्री बस और बोलेरो वाहन की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, घटना किकरझर घाट के आसपास की बताई जा रही हैं।

  • सड़क क्रॉसिंग करते समय दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़े।

कोतवाली थाना अंतर्गत डिंडोरी अमरकंटक मार्ग में मड़ियारास तिराहा के पास सोमवार लगभग 12:00 बजे रोड क्रॉसिंग करते समय दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से भीड़ गए, जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक मड़ियारास का रहने वाला बताया जा रहा है। मिलीं जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कूंड़ा मड़ियारास तिराहा के पास दो मोटरसाइकिलों कि आमने सामने से जोरदार भीड़ंत हो गई, घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दी गई, घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page