सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, मां को देखते ही भागा आरोपित

मझौली दर्पण। ऐसा ही मामला नगर मझौली का वार्ड नंबर 12 का जोकि नशे में धुत्त आरोपी ने सूने घर में लांधी सीमा घरों में भी सुरक्षित नहीं है लाडलियां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफतार सूने घरों में लाडलियां अब सुरक्षित नहीं हैं । शराब के नशे में धुत्त एक आरोपी ने सात साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। उस बच्ची की किस्मत अच्छी रही कि उसी समय उसकी मां पहुंच गई मां को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मां अपनी सात साल की मासूम थाने लेकर पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर को गिरफृतार कर लिया है। मामला मझौली थाना क्षे़त्र का है।
ये है पूरा मामला -पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबक थाना क्षे़त्र में रहने वाली सात वर्षीय मासूम का पिता मजदूरी करने गया था। वहीं मां मोहल्ले में किसी काम से गई थी। सात वर्षीय मासूम घर के आंगन में खेल रही थी। पडोस में रहने वाला आरोपित पंजी (49) शराब के नशे में मासूम को उनके घर में ले गया। जहां उसने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसी समय मासूम की मां घर पहुंच गई। उसे देखकर आरोपित वहां से भाग निकला’।
मासूम को थाने लेकर पहुंची मां -आरोपित के भागते ही मां अपनी सात साल की मासूम को लेकर मझौली थाने पहुंची जहां उसने सारी घटना पुलिस को बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में उसके घर के पास से गिरफतार कर लिया।
शराब के नशे में धुत्त था आरोपी -पुलिस ने जिस समय आरोपित पंजी को गिरफतार किया वह उस समय भी नशे की हालत में धुत्त था । पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354 (क) के एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



