जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजीव गांधी वार्ड में साफ-सफाई को लेकर गंभीर आरोप

वार्ड सुपरवाईजर नहीं दे रहे ध्यान

जबलपुर संवाददाता। राजीव गांधी वार्ड मे निवास करने वाले लोग इन दिनों साफ-सफाई को लेकर काफी परेशान हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है वार्ड में आपको जगह जगह गंदगी देखने को मिल जाएगी नालियों की साफ सफाई नहीं की जा रही है। ना ही रोड़ों पर झाड़ू लगाई जा रही है जगह-जगह आपको कचरे के ढेर देखने को मिल जाएंगे इस वार्ड की नालिया महीनों से साफ नहीं हुई है राजीव गांधी वार्ड सुपरवाईजार राहुल के द्वारा कम लेबर लगाकर काम कराया जा रहा है इसकी शिकायत यहां के निवासियों ने जोन कार्यालय एवं सीएम हेल्पलाइन में भी की इसके बावजूद भी इस वार्ड की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है पार्षद का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण पार्षद भी यहां के निवासियों की समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page