तीन दर्जन चालान काटकर यातायात पुलिस ने वसूला 11,500 का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की जा रही है लगातार कार्रवाई।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा नगर क्षेत्र में हो रहे सड़क दुर्घटनाएं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के द्वारा क्षेत्र में लगातार वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें वाहन चालकों को बिना हेलमेट,ओवरलोडिंग वाले चालकों के ऊपर चालानी कार्रवाई की और वाहन चालकों को हिदायत आंगे के लिए दिया जा रहा है।गौरतलब है कि शाहपुरा नगर क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं अधिक होने के कारण डिण्डोरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा ताबड़तोड़ चलानी कार्रवाई की जा रही है। सूबेदार कुंवर सिंह ने बताया शहपुरा क्षेत्र में बाजार के दिन सहित अन्य दिनों में अवैध वाहनों में ओवरलोड सवारियों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसको देखते हुए बाजार वाले दिन में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाया जा सके।चालानी कार्यवाही में सूबेदार कुंवर सिंह, रितेश सिंह, मनमोहन साहू सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे।



