नारी जीवन से भरी , नारी वृक्ष समान

जीवन का पालन करें, नारी है भगवान
रमेश बर्मन सिहोरा कुम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में मध्य प्रदेश प्रशासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की निर्देशानुसार 8मार्च को दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की ग्राम सभा लगाकर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई । जिससे सरपंच , पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,के द्वारा महिलाओं से संबंधित सभी योजनाओं के साथ स्व सहायता समूह के समूह ऋण वितरण, महिला सशक्तिकरण , महिलाओं के रोजगार हुनर , हाट आयोजन जैसे बिंदुओं पर जानकारी देकर महिलाओं का सम्मान किया ।
परंतु सिहोरा तहसील के 15% पंचायतों में महिला दिवस कार्यक्रम पर पंचायत सरपंच व पंचायत सचिवों द्वारा महिलाओं को कोई तवज्जो नहीं दिया गया । इसमें स्पष्ट होता है, कि मध्य प्रदेश पंचायत प्रशासन के आला अधिकारियों के निर्देश का सही-सही पालन नहीं हो पा रहा है । यही कारण छोटी-छोटी ग्राम पंचायतों में गरीब महिलाएं जागरूक होने से वंचित हो जाती हैं । महिलाओं ने अपनी जागरूकता दिखाते इन लापरवाह सरपंच और पंचायत सचिवों पर कार्यवाही करने की मांग किया है । बीजेपी जिला मंत्री विनीता पटेल ने बताया कि हम महिलाओं को जगह-जगह ग्रुप बनाकर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।



