डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

आर्ट मिशिया कॉलेज इंदौर से फैशन डिजान में डिग्री कर रही हैं अनुभूति शुक्ला।

अनुभूति शुक्ला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला स्तरीय वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस कप्तान संजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में जिले से सम्मिलित हुई अनुभूति शुक्ला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी माह में हिमाचल प्रदेश के नारकंडा शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप में चयनित हुई थी। जबलपुर संभाग से इस आयोजन के लिए डिंडोरी जिले के शुक्ला चुनी गई। वे अकेली महिला खिलाड़ी थी। अनुभूति पूर्व में बास्केट बॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले की ओर से हिस्सा ले चुकी है।आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, खेल अधिकारी व्ही. के. चौरसिया, खेल प्रशिक्षक आरती सौंधिया, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ खिलाड़ी सहित प्रतियोगिता में अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page