डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

13 मार्च को बसपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडोरी के तत्वाधान में 13 मार्च को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्की ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय रेस्ट हाउस के सभा हाल में दोपहर 12:00 बजे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर सिंह राव एमएलसी उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी बसपा व मध्य प्रदेश विशिष्ट अतिथि वरुण कुमार अंबेडकर प्रदेश प्रभारी बसपा मध्य प्रदेश होंगे।कार्यक्रम मे अतिथि इंजी. महेंद्र जोन प्रभारी शिवनी तथा इंदर सिंह उईके और उत्तम जाटव प्रभारी मंडला भी शामिल होंगे।आयोजित कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष ने जिला के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page