कोरोना टीकाकरण जन जागरूकता के संबंध में भाजपा मंडल समनापुर में बैठक का आयोजन

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।भारतीय जनता पार्टी मंडल समनापुर में कोरोना टीका लगवाने के संबंध में जनजागरूकता हेतु मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को बताया गया कि ब्लॉक समनापुर के नागरिकों को कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक किया जाए, बैठक में अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया , बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित मंडल कार्यकर्ता , मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी , पूर्व पदाधिकारी , ग्राम केंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष सहित आदि मौके में मौजूद रहे, बैठक में आम नागरिकों को टीका लगवाने की बात कही गई।मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से देश की आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ का शुभांरभ भी करेंगे, इसके तहत 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वीर सेनानियों के बलिदान स्थल , महापुरुषों की प्रतिमा स्थल और प्रमुख चौराहों पर भारत के शहीदों का चित्र रखकर दीप प्रज्ज्वलन कर पुण्यस्मरण भी किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ग्राम वार टीकाकरण के लिये प्रभारी बनाया गया , कार्यक्रम में बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जयसिंह राजपूत,सरमन ठाकुर, कृष्ण कुमार राजपूत, रमेश गौतम, कृष्ण कुमार ठाकुर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



