डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शहपुरा के मानिकपुर गांव में नल जल योजना को लेकर किया गया भूमि पूजन

एक लाख लीटर छमता वाली पानी की टंकी का होगा निर्माण कार्य।

शहपुरा के मानिकपुर गांव में नल जल योजना को लेकर किया गया भूमि पूजन

  • एक लाख लीटर छमता वाली पानी की टंकी का होगा निर्माण कार्य।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में शुक्रवार को नल जल योजना को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि मानिकपुर गांव में जल संकट को लेकर ग्रामीण काफी परेशान थे , परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत के द्वारा नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजना ग्राम मानिकपुर मैं पानी टंकी एवं पाइपलाइन का भूमि पूजन विधिवात वेद मंत्रों उच्चारण कर पंडित लालजी मिश्रा द्वारा पूजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोहर सोनी ,विष्णु अवधिया, घनश्याम कुशवाहा, मानिकपुर सरपंच शिवेंद्र सिंह मरावी, उपसरपंच गेंदलाल झारिया, रघुनाथ ठाकुर, प्रताप सिंह ठाकुर, जवाहर सिंह ठाकुर, अर्जुन झारिया, नरेश झारिया, अशीष कुमार गौतम, प्रदीप कुमार झारिया सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page