रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जाकर माधवनगर मुख्य मार्गो की कराई सफाई

कटनी दर्पण। निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को दृष्टिगत रखते हुए दो पलियों की सफाई व्यवस्था के साथ ही रात्रिकालीन मुख्य व्यवसायिक मार्गो की सफाई कराई जा रही है। जिसके तहत विगत रात्रि बस स्टेण्ड प्लेटफार्म की धुलाई सहित उपनगरीय क्षेत्र स्थित माधवनगर में नमक गोदाम रोड, बाबा माधवशाह हास्पिटल रोड, ग्राम पंचायत चौराहा से बाम्बे होटल तक, मैन बाजार, बाम्बे स्वीट्स चौराहा, एम.ई.एस मार्ग, डायमंड स्कूल पहुंच मार्ग सहित नगर के विभिन्न मुख्य व्यवसायिक मार्गो में झाडू लगाकर सफाई एवं कचरे के उठाव का कार्य किया गया।
उपायुक्त अशफाक परवेज ने बताया कि सर्वेक्षण के मापदण्डों को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय एवं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के गठित दल द्वारा रोजाना प्रातः 7 बजे से नगर की सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाकर सफाई कार्य में और अधिक सुधार लानें के प्रयास किये जा रहे है। प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था से मुख्य मार्गो माधवनगर गेट, बरगवां मुख्य मार्ग, मिशन चौक, जगन्नाथ चौराहा, चांडक चौक ढलान, घंटाघर, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड के बाहर, सिविल लाईन, स्टेशन रोड, आदि मुख्य मार्गो सहित वार्ड की गलियों में झाडू के कार्य सहित नदीपार स्थित मुक्तिधाम रोड, रचना नगर की नालियों की सफाई, चंडिका नगर के नाले की सफाई, चडडा कॉलेज के आगे के बडे नाले, संतनगर शंभू टॉकीज के सामनें की नालियों, गोयंका बगीचा की नालियांें, बाबू जगजीवन राम वार्ड के विभिन्न गलियों , कावस जी वार्ड के विभिन्न मार्गो, फारेस्टर वार्ड रवि होटल के पीछे, एम्बुलेंस रोड की नालियों, बगरैहटी मलिन बस्ति की नालियों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ओल्ड सिख लाईन की नालियों व नगर के अन्य नाले एवं नालयों की सफाई कराई जाकर अपशिष्ट को बाहर निकाला गया।
सार्वजनिक मार्गो की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण, नगर के सार्वजनिक/सुलभ जन शौचालयों की सफाई, मुख्य मार्गो के डिवाइडर, डस्टबिन की सफाई एवं धुलाई सहित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकांे को गीले एवं सूखे कचरे की जानकारी प्रदान की जाकर कचरा निगम के कचरा वाहन में ही देनें तथा स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियों से अवगत कराया जाकर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करनें की अपील की जा रही है।



