डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी मृतक तीरथ यादव के परिवार को अंत्येष्ठी के लिए सहायता राशि

पीड़ित की मृत्यु होने के बाद परिवार की माली हालत चल रही थी खराब।

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत व मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय, सरपंच नोखेलाल परस्ते, सचिव राजेश परस्ते, रोजगार सहायक संजय संत,रामानुज राव आदि ने कसईसोढ़ा निवासी मृतक तीरथ यादव के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और परिवार को अंतुष्टि के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही संबल योजना से मिलने वाली 5000 की अन्तेयष्टि राशि मृतक के परिवार को दी गई है। बताया गया कि मृतक तीरथ यादव जिसकी गंभीर बीमारी के चलते विगत दिनों मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार की माली हालत बहुत खराब थी, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में ढ़ंडस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page