डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रसोई गांव में नल-जल योजना के तहत महिनों से बंद है पानी की सप्लाई

देखरेख व उचित रखरखाव न होने के अभाव में बंद है योजना। फोटो।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी के पोषक गांव रसोई में लगभग एक हजार की आबादी है, नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई महिनों से बंद है। गर्मी के मौसम में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है, ग्रामीणों की मानें तो गांव में अन्य कोई पर्याप्त सुविधा युक्त शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध ना होने से ग्रामीण महिलाओं की परेशानी और भी बढ़ी हुई है, मजबूर लोग कूंआ व अन्य जल स्रोतों का दूषित पानी पीने को मजबूर है। बताया गया कि पिछले कई दिनों से गांव के कई वार्डों में पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों ने सड़कों में उतर कर विरोध जताया और शासन प्रशासन से पानी की सप्लाई शुरू करवाए जाने की मांग की।

  • शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई।

गौरतलब है कि कोंहका नल-जल योजना के तहत रसोई गांव में आए दिन पानी की सप्लाई बंद रहती है, मामले में अब स्थानीय ग्रामीण सड़क में उतर कर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बंद पड़े नल जल योजना को जल्द से जल्द चालू करवाए जाने की मांग की है। मामले को लेकर सरपंच संजय धुर्वे का कहना है कि रसोई गांव में आए दिन पानी की सप्लाई बंद रहती है, लोग गांव के अन्य जल स्रोतों के दूषित पानी पीने को मजबूर है। मामले को लेकर कई बार पीएचई विभाग सहित प्रशासन स्तर पर शिकायत भी की जाती है,लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page