जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा पुलिस थाने में ग्राम कोटवारों की बैठक

आगामी त्योहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए केस को लेकर दी नई गाइड लाइन
जबलपुर सिहोरा न्यूज़। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जारी निर्देश को लेकर सिहोरा थाने में शाम 5 बजे ग्राम कोटवारों की बैठक ली गई । इस बैठक के दौरान होने वाले आगामी त्योहार के चलते कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए केस को लेकर दी नई गाइड लाइन की जानकारी । वहीँ जानकारी देते तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया ने सभी को बताया कि जिला मुख्यालय कार्यालय मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार जिले में कुछ समय से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए ये आवश्यक हो गया है कि जिले में सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक ,धार्मिक, खेल,मनोरंजन, संस्कृतिक गतिविधियों को इस प्रकार से विनियमित किया जाये ताकि कोरोना संक्रमण की गति में कमी आए व ऐसी परिस्थितियां निर्मित न हो जिससे उपचार की यथोचित व्यवस्था उपलब्ध करना कठिन हो जाये । जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट कर्मवीर शर्मा के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता लागू करते हुए 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए संपूर्ण जबलपुर जिले की राजवस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक निम्नलिखित आदेश जारी किए गए हैं । रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक समस्त दुकानें व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे । साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुंयादी करना, फ्लैक्स व पंम्प लेट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सन्देश पहुचांना। व डुगडुगी बजा कर सभी को इस प्रकार के सुरक्षा सन्देश को घर घर तक जानकारी पहुँच सकें । साथी ही दूसरे जिले व राज्यों से आने जाने वालों की जानकारी अवगत कराने व 7 दिवस तक स्वास्थ्य विभाग निगरानी में इलाज करवाना होगा । इन्ही सभी बातों को लेकर नई गाइड लाइन के चलते ये बैठक ली गई । वहीँ इस बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने देर शाम को कोरोना संक्रमण के चलते हुए कोरोना वर्ष गांठ के एक दिन पहले यानी शनिवार 20/03/2021 रात्रि को टोटल लॉक डाउन बंद का आदेश जारी किया किया गया है । जो आगामी रविवार तक लागू रहेगा ।
इस बैठक के दौरान उपस्थित रहे – तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया,सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे , नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम , उपनिरीक्षक जे पी द्विवेदी के साथ ग्राम पंचायतों के कोटवार गणमान्य नागरिक के साथ समस्त पुलिस स्टाप मौजूद रहा ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page