राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिविन्यास कार्यक्रम सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। सेन्ट अलाॅयसियस इन्सिटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एजुकेशन गौर जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में डॉ देवांशु गौतम राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ रेणु पाण्डेय प्राचार्य सेन्ट अलाॅयसियस इन्सिटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एजुकेशन,निखिल गुप्ता (स्वयंसेवक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर) प्रो.सीमा पाठक, प्रो.अजय कुमार राणा एन.एस.एस.अधिकारी,प्रो.साधना यादव, डॉ.राकेश कुशवाहा,प्रो.सृष्टि तिवारी,प्रो.आशूतोष दुबे,प्रो.निकेत ज्योत्षी, और वॉलिंटियर अंकुश राय की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान डॉ गौतम ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जुड़कर छात्र अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। सेवा इकाई से जुड़कर समाज के रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र उत्थान में अपनी भूमिका को सार्थक कर सकते हैं।
तत्पश्चात महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पूर्व स्वयंसेवक अंकुश राय ने नवागत छात्रों के बीच अपना अनुभव साझा कर योजना के शिविर की महत्ता को बताया।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में स्वयंसेवक अभि साहू ने उपस्थित छात्रों को सामूहिक शपथ दिलाई।
आभार प्रदर्शन स्वयंसेवक शुभांक श्रीवास्तव और संचालन स्वयंसेवक सिध्दार्थ साहू ने किया।



